चंदौली, फरवरी 18 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे बाकले खेल मैदान पर पीडीडीयू मंडल की ओर से आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को समस्तीपुर मंडल एवं धनबाद मंडल के बीच प्रतिस्पर्धात्मक मैच संपन्न हुआ। इस दौरान धनबाद मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाली समस्तीपुर मंडल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में समस्त 10 विकेट गंवाकर केवल 113 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद मंडल की टीम ने संयमित एवं प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 116 रन बनाए तथा 8 विकेट शेष रहते विजय प्राप्त की। धनबाद मंडल के मनीष वर्धन ने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उ न्होंने बल्ले से 34 रनों की उपयोगी पारी खेली तथा ...