कोडरमा, अप्रैल 27 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न टिकट चेकिंग दस्तों द्वारा मंडल के विभिन्न खंडो के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग किया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप कुल 1073 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री गण शामिल थे। इस दौरान उनसे 5 लाख 61 हज़ार 918 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो. इकबाल...