धनबाद, जुलाई 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को धनबाद पहुंचे। रविवार को भाजपा धनबाद महानगर की ओर से जिला कार्यालय में आयोजित होनेवाली एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का नारा देने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। धनबाद पहुंचने पर स्थानीय परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मरांडी का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। स्वागत करनेवालों में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महावीर पासवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.