धनबाद, जून 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शारीरिक स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य वार्ता हुई। आठवी एवं नौवीं की छात्राओं ने इसमें भाग लिया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को उनके शारीरिक, व्यक्तिगत और भावनात्मक विकास के लिए आवश्यक ज्ञान से जागरूक और सशक्त बनाना था। डॉ संस्कृति ने व्यक्तिगत सफाई, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उनकी बातें सरल, संवेदनशील और उम्र के अनुरूप थीं, जिससे सत्र अत्यंत जानकारीपूर्ण और रोचक बन गया। कई छात्राओं ने व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित अपने सवाल आत्मविश्वास के साथ पूछे। छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.