धनबाद, नवम्बर 17 -- धनबाद गोड्डा मे आयोजित अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में धनबाद ने 2-1 से दुमका को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। धनबाद टीम की ओर से शिवनाथ बास्की ने 65वें मिनट में पहला गोल किया। वहीं राजीव हांसदा ने 85वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई। टीम की जीत पर संघ के पदाधिकारी श्याम पांडे, शब्बीर आलम, सलाउद्दीन, मृदुल बोस, डॉ विकास रमन, शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सुभाष लोध, विक्रम सिंह, सतीश सिंह आदि ने खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच प्रदीप नियोगी, सहायक कोच संतोष रजक व मैनेजर ताहिर को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...