धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद और नासिक के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार 28 मार्च तक कर दिया गया है। ट्रेन धनबाद से 28 मार्च तक और वापसी में नासिक रोड से 30 मार्च तक चलती रहेगी। 28 फरवरी के आगे ट्रेन को अवधि विस्तार नहीं मिल रहा था। इस ट्रेन की रेक से दूसरे रूट पर ट्रेन चलने की उम्मीद जताई जा रही थी। 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल बरकाकाना, चोपन होकर हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल नासिक रोड से 30 मार्च तक हर गुरुवार और रविवार को चलेगी। आनन-फानन में ट्रेन को विस्तार देने के साथ रेलवे ने सोमवार की शाम ट्रेन की बुकिंग भी शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.