धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद-नासिक रोड स्पेशल की खराब बुकिंग को देखते हुए रेलवे ने इसकी दोनों तरफ से तीन फेरों को रद्द कर दिया। धनबाद से 14, 21 तथा 28 मार्च को रवाना होने वाली धनबाद-नासिक रोड स्पेशल रद्द रहेगी। धनबाद से ट्रेन 11, 18 और 25 मार्च को नासिक रोड जाएगी। इन तीन दिनों के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन मिल रहा है। हालांकि बुकिंग की स्थिति बेहद दयनीय है। वापसी में नासिक रोड-धनबाद स्पेशल 16, 23 और 30 मार्च को नहीं चलेगी। बता दें कि वापसी में ट्रेन की सिर्फ एक दिन यानी छह मार्च के लिए बुकिंग शुरू हुई थी। शनिवार को भी स्पेशल की 9, 16 और 23 मार्च की यात्रा के लिए वापसी में बुकिंग शुरू नहीं हुई। धनबाद डिवीजन ने नासिक रोड के बदले स्पेशल ट्रेन को मुंबई या पुणे तक चलाने की मांग की थी। साथ ही इस रेक से धनबाद से सीआईसी सेक्शन होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.