धनबाद, दिसम्बर 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम के नए बोर्ड में आधी आबादी की धमक दिखेगी। नगर निगम के 55 वार्डों में से 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसमें सामान्य वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिला सीटें शामिल हैं। धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों में वार्डवार आरक्षण का गजट नोटिफिकेशन जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया। महिलाओं के लिए 26 सीट आरक्षित की गई हैं। कई सामान्य सीटों से भी महिलाएं चुनाव जीतकर पहुंचेगी। इससे यह तय है कि इस बार नगर निगम बोर्ड में महिलाओं का ही दबदबा रहेगा। झारखंड में 30 मार्च से पहले हर हाल में नगर निकाय का चुनाव करा लेना है। राज्य सरकार ने इससे संबंधित शपथ पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। धनबाद नगर निगम में वार्डों के आरक्षण को लेकर दावेदारों की दिलों की ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.