बोकारो, फरवरी 5 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो में भारी उत्साह और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। धनबाद के गोल्फ मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने के क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, मंत्री सुदिव्य कुमार और महासचिव फागू बेरा ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि वीर शहीदों के सपनों के झारखंड को गढ़ने के संकल्प के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...