धनबाद, दिसम्बर 21 -- महुदा, प्रतिनिधि। ध्रीती खो-खो एकेडमी, धनबाद की ओर से शनिवार को ऑफिस ग्राउंड जमडीहा में धनबाद खो-खो प्रीमियर लीग 2025 शुरू किया गया। इसमें राज्यभर से कुल आठ टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन जिप सदस्य आशा देवी व थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच प्रधानखंता और लखनऊ वे के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ वे ने एक प्वाइंट व एक इनिंग से जीत दर्ज की। मुख्य संचालक शंभु महतो ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिवसीय (दिवा-रात्रि) होगी और फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। निर्णायक मंडली में सरोज कुमार, प्रवीण कुमार, आनंद कुमार एवं संजय कुमार शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में उत्पल रजक, शंभु महतो, शुभम महतो, पुनीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, पैक्स प्रबंधक मानस मोहन सिंह, दयानंद साव, पिंटू कुमार,...