धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से 360 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। ट्रेन के उद्घाटन के समय धनबाद स्टेशन को मात्र 20 सीटों का कोटा मिला था। लिहाजा लाइन खुलते ही इस ट्रेन में वेटिंग के साथ नोरूम की स्थिति बन जा रही थी। अब रेलवे ने इस ट्रेन में धनबाद का कोटा बढ़ा दिया है। धनबाद स्टेशन से भी अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल कोटा से टिकट जारी होगा। बुकिंग लाइन खुलते ही जितनी सीट हावड़ा और बंगाल के अन्य स्टेशनों पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, उतनी ही टिकट धनबाद से भी बुकिंग के लिए खाली रहेंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस में सात स्लीपर बोगियां जोड़ी जा रही हैं। सातों बोगियों को मिला कर ट्रेन में कुल 560 बर्थ हैं। धनबाद स्टेशन से 10 अप्रैल से 360 सीटों के कोटे का लाभ उठाया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.