चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबास, संवाददाता। रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला अंडर-19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने धनबाद को 118 रनों से पराजित कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइ कर गई है। अब सेमीफाइनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला 22 जनवरी को जमशेदपुर से होगा। जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मैच के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 90 ओवर में सभी विकेट खोकर 375 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सचिन दूबे ने 116, कप्तान साकेत कुमार सिंह ने 82, आमर्त्य चौधरी ने 53 तथा अंजनी कुमार यादव ने 46 रन बनाए। जबाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 64.1 ओवर में 257 रन बनाकर आल आउट हो ...