कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 से 20 जनवरी तक निरस्त रहेगा। यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम और वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से (धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल) का परिचालन 17 से 20 जनवरी तक और गाड़ी (कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल) का परिचालन 20 जनवरी से अगले आदेश तक निरस्त किया गया है। यात्रियों से मार्गदर्शन अनुसार यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...