धनबाद, सितम्बर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के 537 सरकारी स्कूल नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति (हाजिरी) की ऑनलाइन इंट्री को नजरअंदाज कर रहे हैं। इन स्कूलों की ओर से स्टूडेंट हाजिरी की ऑनलाइन इंट्री नहीं की जा रही है। राज्य मुख्यालय के आंकड़े से इस मामले का खुलासा हुआ है। 23 अगस्त के आंकड़े के अनुसार धनबाद के 1753 स्कूलों में से 1216 स्कूलों की ओर से ही स्टूडेंट हाजिरी की ऑनलाइन इंट्री की जा रही है। यह 69.4% है। वहीं 26 जुलाई के आंकड़े पर गौर करें तो आंकड़ा 68% था। एक महीना में लगभग दो फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई, जबकि सभी सरकारी स्कूलों को रोजाना बच्चों की उपस्थिति की ऑनलाइन इंट्री एप व पोर्टल पर करना है। जानकारों का कहना है कि लगातार निर्देश के बाद भी ऑनलाइन हाजिरी अपलोड नहीं होने पर राज्य मुख्यालय ने नाराजगी जताई है। बताते चलें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.