धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद ने बुधवार को बिरसा मुंडा पार्क में वनभोज सह सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। टुंडी विधायक मथुरा महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो समेत अन्य ने हिस्सा लिया। विधायकों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। राज सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं विधानसभा में उठाएंगे। जिलाध्यक्ष सुनील भगत ने कहा कि कार्यक्रम से संगठन के लोगों को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला महासचिव सियाराम प्रसादसिंह समेत अन्य ने भी संबोधित किया। समारोह में 40 रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गोविंदपुर राजीव रंजन, बीईईओ गोविंदपुर विनोद चद्र पांडेय, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.