धनबाद, अक्टूबर 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीडीसी सादात अनवर एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 60 दिवसीय टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0 का गुरुवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डीडीसी ने कहा कि 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर विद्यालयों के आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाना है। सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे की लत से दूर रखना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। मौके पर तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.