नई दिल्ली, मई 3 -- धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के आमडीह बस्ती निवासी मनोज कुमार महतो ने अपने बड़े भाई सरोज महतो और दो लोगों के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अपहर्ता तीन करोड़ रुपए फिरौती मांग रहे हैं। मुनीडीह पुलिस अज्ञात पर अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक टीम अपहृत युवकों की तलाश में मुंबई रवाना हो चुकी है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता मनोज महतो ने लिखा कि उनके बड़े भाई सरोज कुमार महतो 26 अप्रैल 2025 की सुबह बोकारो जिले के दुग्धा स्थित चंदवाडीह के मुखिया चंदन सिंह के घर गए थे। वहां से मुखिया का ड्राइवर निजी कार से सरोज को करीब आठ बजे सुबह रांची एयरपोर्ट ले गया, वहां से हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया। 29 अप्रैल 2025 को मनोज को सरोज का फोन आया, जिसमें बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और मेरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.