धनबाद, मई 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद के नए डीसी आदित्य रंजन के लिए झरिया पुनर्वास सबसे बड़ी चुनौती होगी। संशोधित झरिया मास्टर प्लान को जल्द मंजूरी मिलनी है। नए डीसी को झरिया मास्टर प्लान एवं भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्र को समझना होगा। मालूम हो कि झरिया पुनर्वास की अहम जिम्मेदारी जेआरडीए (झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार) पर है। धनबाद के डीसी जेआरडीए के प्रबंध निदेशक होते हैं। मानसून दस्तक देने को तैयार है। मानसून में भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं ज्यादा होती हैं। 41 अतिसंवेदनशील भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर करनी होगी। झारखंड के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस पद पर काम करने वाले आदित्य रंजन को धनबाद डीसी बना राज्य सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.