धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राजकीय पॉलीटेक्निक, बेलगड़िया टाउनशिप के साथ-साथ जिले के अन्य कॉलेजों के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए डीसी आदित्य रंजन एवं डीडीसी सन्नी राज की उपस्थिति में गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (निलेट) तथा राजकीय पॉलीटेक्निक के बीच एमओयू हुआ। इस पर निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. नितिन कुमार पूरी एवं पॉलीटेक्निक के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि किसी भी सरकारी नियुक्ति में निलेट सर्टिफिकेट बहुपयोगी साबित होगा। धनबाद में निलेट का सेंटर खुल जाने से राजकीय पॉलीटेक्निक के साथ-साथ बेलगड़िया टाउनशिप एवं जिले के अन्य कॉलेजों के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी व स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.