जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन का परिजलन 14 और 16 जुलाई को अप-डाउन में रद्द है। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन के परिचालन दूरी में 14, 15, 17, 19 व 20 जुलाई को कटौती कर सिर्फ आद्रा तक चलाने का आदेश है। मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल में भी लाइन ब्लॉक के कारण 15 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने के साथ तीन ट्रेनों के मार्ग को बदल गया है। इससे कोल्हान के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.