जमशेदपुर, मार्च 11 -- टाटा स्टील के वार्षिक इनोवेशन चैलेंज माइंड ओवर मैटर के 10वें संस्करण के विजेता का खिताब आईएसएम धनबाद की नमिता दुबे को मिला है। दूसरे स्थान पर आईआईटी बीएचयू के रावू रवि तेजा तथा इसी संस्थान के कुरापति हर्षवर्धन को तीसरा स्थान मिला है। कंपनी की यह अनूठी पहल देश के शीर्ष संस्थानों के सबसे तेज और होशियार इंजीनियरिंग छात्रों को स्टील-निर्माण और नई सामग्रियों से संबंधित वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने की चुनौती देती है। प्रतियोगिता के विजेता, पहले और दूसरे रनर-अप को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र मिला है। साथ ही कंपनी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आर एंड डी) टीम में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शामिल होने के लिए प्रमाण पत्र और प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिए गए हैं। अन्य फाइनलिस्टों को प्री-प्लेसमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.