धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, मुकेश सिंह ठंड में धनबाद की वायु प्रदूषण बढ़ गया है। सुबह में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 221 है। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस है। पिछले महीने एक्यूआई 152 था। अभी स्थिति चिंताजनक है। इसलिए सुबह में सैर खतरनाक है। इस स्थिति में ह्रदय एवं अस्थमा मरीजों के लिए सुबह में सैर करना घातक हो सकता है। सुबह का वॉक सेहतमंद होने की बजाय नुकसानदेह हो सकता है, जब प्रदूषण ज़्यादा हो। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह एक्यूआई 221, पीएम-10 की मात्रा 195 एवं पीएम-2.5 की मात्रा 146 है। यह मानक से काफी ज्यादा हैं। ठंड में धुंध और स्मॉग की परतें सुबह-शाम सबसे घनी होती है, जिससे सांस लेने पर जहरीले कण सीधे फेफड़ों में जाते हैं। सर्दियों में सुबह तापमान कम होने और हवा में नमी ज्यादा होने से प्रदूषक कण (जैसे पीएम 2.5, पीएम-10)...