धनबाद, अगस्त 8 -- धनबाद/शंकरगढ़ (प्रयागराज), हिन्दुस्तान टीम प्रयागराज शंकरगढ़ के शिवराजपुर चौराहे के समीप प्रतापपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात एसटीएफ से मुठभेड़ में धनबाद का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह उर्फ ईलू ढेर हो गया। एके-47 और 9 एमएम पिस्टल से लैस होकर वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज आया था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान उसने एसटीएफ पर एके-47 से गोलियां भी चलाईं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भाग निकला। सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू किसी वारदात को अंजाम देने प्रयागराज पहुंच रहा है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर जयप्रकाश राय समेत टीम ने शिवराजपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.