धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी स्पेशल की बुकिंग लाइन खुल गई है। बुकिंग लाइन खुले 24 घंटे हो चुके हैं लेकिन बुकिंग काफी सुस्त है। ट्रेन में थर्ड इकोनॉमी, थर्ड एसी और सेकेंड एसी की बोगियां जोड़ी जाएंगी। आलम यह है कि धनबाद से आठ अप्रैल से 27 मई के बीच के आठ ट्रिप के लिए अभी तक तीनों श्रेणियों को मिला कर सिर्फ 12 टिकटों की बुकिंग हुई है। धनबाद से एलटीटी के बीच पहली बार स्पेशल ट्रेन चल रही है। स्पेशल ट्रेन की बुकिंग के आधार पर ही इसे नियमित किया जाएगा। स्पेशल के रूप में चलने के कारण ट्रेन का किराया भी अधिक है। मुंबई मेल की तुलना में थर्ड इकोनॉमी का स्पेशल में किराया 295 रुपए अधिक है। इसी तरह थर्ड एसी में 305 रुपए और सेकेंड एसी में 345 रुपए अधिक किराया लगेगा। स्पेशल में स्लीपर बोगी नहीं होने के कारण भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.