धनबाद, फरवरी 23 -- धनबाद, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 22 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नाग नगर सुसनीलेवा में सोमवार को बूथ संख्या 58 एवं 59 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार प्रत्याशी शिल्पी सिंह एवं सुमन सिंह के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान शिल्पी सिंह के भाई आनंद के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। घटना में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। हंगामे के कारण मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.