रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 1 -- जनपद की धनपुर और रानीगढ़ पट्टी में भालू का आतंक बना है। बीते दिनों चिनग्वाड़, घंडियाल्का और च्वीथ गांव में भालू की सक्रियता देखकर ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जहां सुरक्षा की मांग की वहीं वन विभाग की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। धनपुर और रानीगढ़ पट्टी के एक दर्जन से अधिक गांवों में भालू की चलकदमी देखी जा रही है। अब महिलाएं जंगल जाने में भी डर रही है। हालांकि गांव-गांव में वन विभाग की टीम के महिलाओं को जागरूक करने के बाद महिलाएं झुंड बनाकर शोर-शराबा कर घास पत्ती लेने जा रही है। वहीं गांव के लोग भी महिलाओं के साथ ही बच्चों पर खास निगरानी कर रहे हैं। विशेषकर सुबह और सांय भालू को गांव की सीमा में आने से रोका जा रहा है इसके लिए मिर्ची का धुंआ और सीटी बचाते हुए शोर-शराबा किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.