किशनगंज, मई 25 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सामपन हुआ। इस दौरान संकुल क्षेत्र के लगभग एक दर्जन प्राथमिक व मध्य विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक कैसर आलम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों में खेल की प्रतिभा की खोज के लिए संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, दौड़, ऊची कूद, लंबी कूद व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्रों को स्थानीय मुखिया शाहबाज आलम व अन्य अतिथियों के हाथों मेडल आदि प्रदान करते हुए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुखिया शाहबाज आलम ने बताया कि पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.