हरिद्वार, जुलाई 22 -- धनपुरा गांव स्थित हजरत सैय्यद बाबा मंसूर अली शाह की दरगाह को लेकर चल रहे भूमि विवाद के बीच मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने दरगाह, कब्रिस्तान और तालाब के खसरा नंबरों का मौके पर मिलान कर स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद राजस्व टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब उपजिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। मालूम हो कि कि चार दिन पूर्व उपजिलाधिकारी की ओर से दरगाह को तालाब की भूमि बताते हुए एक नोटिस जारी कर मौके पर चस्पा किया गया था। इसके बाद कब्रिस्तान कमेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए लिखित जवाब दाखिल किया और दावा किया कि दरगाह की जमीन कब्रिस्तान के खसरा नंबर में दर्ज है, तालाब की भूमि में नहीं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की एक टीम गठित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.