सुल्तानपुर, दिसम्बर 30 -- सुलतानपुर। धनपतगंज बाजार से नौगवां तीर पुल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क की जर्जर स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनपतगंज यशभद्र सिंह उर्फ मोनू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत होने के बावजूद अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे स्कूली बच्चों,मरीजों और आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...