नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली महापर्व की शुरुआत का प्रतीक है और इसे अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए धार्मिक कर्म, पूजा और खरीदारी विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। धनतेरस के दिन घर की सफाई करना, दीप जलाना और लक्ष्मी माता की पूजा करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा, सोना, चांदी, बर्तन और अन्य धातु की वस्तुएं खरीदना भी परंपरा के अनुसार समृद्धि, सुख-शांति और परिवार में सौभाग्य को बढ़ाने वाला माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। इस दिन खरीदारी, पूजा और परिवार के साथ समय बिताने से आर्थिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से लाभ मिलता है।धनतेरस 2025 शुभ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.