नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दीपावली 2025 के 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस को हिंदू परंपरा में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नए बर्तन, सोना-चांदी, झाड़ू, धनिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति जैसी चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल माता लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा घर पर बनी रहती है। इस दिन लोग खासतौर पर धनिया और झाड़ू खरीदते हैं। अगर अब तक आप यही सोचते आए हैं कि धनतेरस के दिन धनिया और झाडू खरीदने का सिर्फ धार्मिक महत्व होता है तो आपको बता दें, इन दोनों चीजों के तार धर्म ही नहीं बल्कि सेहत से भी जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कैसे-धनिया खरीदने के पीछे वैज्ञानिक कारणपाचन तंत्र को रखें दुरुस्त धनिया में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.