अमरोहा, अक्टूबर 16 -- अमरोहा, संवाददाता। धनतेरस और दीपावली की खरीदारी को लेकर बर्तन बाजार सजने लगा है। शहर के बर्तन कारोबारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। गहनों की कीमतें जहां रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, वहीं बर्तनों की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। ऐसे में कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली पर बर्तनों का भी बेहतर कारोबार होगा। अभी सिर्फ शादी समारोह के लिए ही बर्तनों की खरीदारी हो रही है। कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ सालों में बर्तनों का ट्रेंड बदला है। लोग त्योहारी सीजन में कांसे और तांबे के बर्तन ज्यादा खरीदते हैं। कारोबारियों ने इन बर्तनों का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया है। कांच के बर्तनों की मांग भी बढ़ रही है। लोग कांच के बर्तनों को गिफ्ट में देने के लिए भी खरीदते हैं। शहर में बर्तनों की दर्जनभ...