आरा, जुलाई 27 -- कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर प्रखंड के धनडीहा निवासी स्व ललन सिंह के पुत्र व धनडीहा पैक्स के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना का अचानक निधन हो गया। 51 वर्षीय मुन्ना बीते दो बार से पैक्स अध्यक्ष के तौर पर किसानों की सेवा में लगे रहे। इसके पूर्व उनके स्वर्गीय पिता ललन सिंह भी शुरुआती दौर से ही पैक्स अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई, जहां उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना जताई है। पैक्स अध्यक्ष के निधन की खबर पाकर धनडीहा पंचायत के मुखिया धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह, पंचायत समिति ललन कुमार, राजापुर पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ पप्पू, गीधा पैक्स अध्यक्ष रमेंद्र सिंह, कायमनगर पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, वीरमपुर पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.