बरेली, जून 1 -- धनगर एवं पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। सांसद, विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकली। धनगर एवं पाल समाज ने मढ़ी सत्याना पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। सांसद छत्रपाल सिंह ने कहा कि कर्तव्य परायणता एवं समाज की सेवा करने से अहिल्याबाई लोकमाता बनीं। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शक्तिकरण का सूत्रपात किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई हम सबकी प्रेरणा स्रोत रहेंगी। सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा नगर में निकली। शोभायात्रा में शामिल लोग हाथों में पीले झंडे लिए थे। शोभायात्रा तहसील होकर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.