नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देकर पूरे देश को चौंका दिया है। वहीं, दूसरी तरफ उनके इस्तीफे से सियासत गरमा गई है। विपक्ष का कहना है कि सेहत सिर्फ बहाना है इसके पीछे कोई और अधिक गहरे कारण हैं। विपक्ष मुद्दे को भुनाने में जुटा है, तो सत्ता पक्ष इस पर अब तक चुप्पी साधे है। सोमवार रात लगभग नौ बजे धनखड़ ने इस्तीफा दिया था, इसके अगले दिन यानी मंगलवार को दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स पर पोस्ट कर धनखड़ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें किसान पुत्र और प्रेरणादायक नेता बताया। जबकि, पार्टी की तरफ से या सरकार की तरफ से इस बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई। सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे और समाजवादी पृष्ठभूमि से आए जगदीप धनखड़ जब भाजपा में आए थे तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.