हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- घूस लेते करीब एक महीने पहले गिरफ्तार हुए मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) सुधीर कुमार के बैंक लॉकर से एक करोड़ से अधिक मूल्य के हीरे-जेवरात बरामद हुए हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 30 जनवरी को लॉकर की तलाशी ली थी। सोमवार को इसका खुलासा किया है। बरामद आभूषण में लगभग 57.66 लाख रुपये मूल्य का 447 ग्राम सोना, लगभग 44.15 लाख रुपये मूल्य का 11.50 ग्राम हीरा और लगभग 4.78 लाख रुपये मूल्य के 2.36 किलोग्राम चांदी शामिल हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को बताया कि मुख्यालय टीम ने तीन जनवरी को सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी निगरानी थाना कांड संख्या 03/26 के तहत की गयी थी। घूस लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद तत्कालीन जिला कृषि...