सुल्तानपुर, अप्रैल 20 -- कूरेभार, संवाददाता रविवार की सुबह आठ बजे धनंजई गांव में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा कथा स्थल से शुरू हुई। कलश यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए। आस्था का कलश लेकर निकले श्रद्धालु प्रयागराज से पधारे कथा व्यास श्री 1008 अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ आसपास के गांवों में पहुंचे और मंदिरों में पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा धमसा देवी धाम पहुंची,जहां भक्तों ने पूजन अर्चन के बाद कथा स्थल पर लौटे। इस दौरान कथा व्यास अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकलने वाली कलश यात्रा एक शुभ और धार्मिक अनुष्ठान है जो कथा के आयोजन से पहले किया जाता है। यह यात्रा भागवत कथा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.