लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारत वर्तमान में अनेक सुधारों की प्रक्रिया से गुजर रहा हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सारे देश में एक साथ चुनाव होने से धन व समय का अपव्यय रोका जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश की जी डी पी भी लगभग डेढ़ प्रतिशत बढ़ जाएगी। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रश्मि बिश्नोई ने की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद स्वदेश सिंह, भाजपा नेता चंद्रशेखर गुप्ता समेत कई अन्य उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.