लखीसराय, फरवरी 1 -- चानन, निज संवाददाता। राज्य में पूर्ण शराब बंदी के बाद भी चानन के पहाड़ी इलाके में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री बदस्तूर जारी है। ऐसा नहीं है कि अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता, बावजूद यह धंधा काफी फल फूल रहा है। पुलिसिया कार्रवाई में शराब भट्ठी को नष्ट किया जाता है, लेकिन कच्ची शराब का कारोबार यहां रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी इलाके में छिपने और धंधा चलाने के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया। दुर्गम क्षेत्र होने से पुलिस आसानी से नहीं पहुंच पाती है, जिसका फायदा धंधेबाजों को मिल रहा है। ड्रोन से हो रही निगरानी के बाद भी यह धंधा चमक रहा है। धंधे से कई रसूख वाले भी जुड़े हैं। ----- यहां बनती है शराब: चानन के पहाड़ी इलाका जगुआजोर, गोवरदाहा, महजनमा, लाल पहाड़ी, गोपालपुर, मननपुर बस्ती, कुराव, खिरिया घाटी, बरारे, लक...