आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर वातावरण धधकता रहा। ऐसा लगा मानो आसमान से अंगार बरस रहे हों। तपन के साथ ही गर्म हवा चलने से लोगों की हालत बिगड़ जा रही थी। जिले में रविवार के बाद से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के कारण तपन बढ़ गई है। धूप इस कदर तेज हो रही है कि सुबह आठ बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा 41 के पार पहुंचने के बाद लोग गर्मी से बेचैन नजर आए। दोपहर में चौक, पुरानी कोतवाली, पुरानी सब्जी मंडी, तकिया, पहाड़प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.