कोडरमा, दिसम्बर 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ईटाय पंचायत अंतर्गत ग्राम जोगीडीह में धतूरा के बीज गलती से खा लेने से एक पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया। बीमार बच्चे की पहचान रियांश कुमार, पिता पवन कुमार, निवासी जोगीडीह, सतगावां के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार, दो दिन पूर्व घर में दुधारू पशुओं को देने के लिए धतूरा के बीज दवा के रूप में तैयार कर रखा गया था। इसी दौरान मासूम रियांश ने खेलने के क्रम में गलती से वह बीज खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजन घबराकर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी था। ग्रामीणो...