जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर। धतकीडीह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है। 7, ए-ब्लॉक, धतकीडीह के रहने वाले मोहम्मद मेहफूज़ आलम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर उनके मित्र शेख असगर अली की थी, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग के लिए उन्हें देकर गए थे। नमाज़ के लिए निकलने पर गायब मिली बाइक मेहफूज़ आलम के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने मोटरसाइकिल को घर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया था। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे जब वे नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद जाने नीचे आए, तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, लॉक तोड़ ले गया बाइक स्थानीय लोगों की मदद से आसपास लगे क...