सिमडेगा, फरवरी 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के वन क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्करों का आतंक बढ़ गया है। स्थिति यह है कि देव नदी के किनारे बसे घने जंगलों से बड़े-बड़े सखुआ पेड़ों की कटाई लगातार की जा रही है। पर वन विभाग बेख़बर बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों में 6 से 8 विशाल सखुआ पेड़ काटकर तस्कर ले जा चुके हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लकड़ी माफिया अब आदिवासी भोक्ता समुदाय के कब्रिस्तान तक पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देव नदी किनारे स्थित उनके परंपरागत कब्रिस्तान परिसर में भी मौजूद कई पुराने सखुआ वृक्षों को काटकर उठा ले जाया गया। इससे समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यह न सिर्फ पर्यावरण विनाश है, बल्कि उनकी आस्था और परंपरा का भी अपमान है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज़ाना लकड़ी की ढुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.