गिरडीह, जनवरी 21 -- गावां, प्रतिनिधि। बिहार में अवैध कोयला तस्करी के लिए गावां का रास्ता तस्करों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनता जा रहा है। प्रतिदिन दर्जनों अवैध व ओवरलोड कोयला लदे ट्रक इसी रास्ते बिहार भेजे जा रहे हैं, जिससे सरकार को माइनिंग रॉयल्टी और जीएसटी के रूप में करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। इसी कड़ी में रविवार रात गावां-तिसरी सीमा पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे सात ट्रकों को जांच के लिए रोका। वन विभाग के अनुसार, जांच के दौरान ट्रकों में वन विभाग का परमिट नहीं पाया गया, जिसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर गावां रेंज कार्यालय लाया जा रहा था। इसी दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सड़क पर ही खड़ा कर फरार हो गए। इसके बाद रेंजर ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गावां रेंज कार्यालय के समीप फोरेस्टर और वनरक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.