गढ़वा, जून 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रतिबंध के बाद भी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग निरंतर कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में तो स्थिति और भी भयावह है। एक जुलाई 2022 से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बेरोक-टोक होता है। प्रतिबंध लगने के बाद भी दुकानदार खुलेआम अपने दुकान से सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान बेच रहे हैं। वहीं आम आदमी बाजार से सामान सिंगल यूज प्लास्टिक में ही लेता है। उसका पर्यावरण पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित होता है। एक अनुमान के अनुसार एक घर से हर दिन औसतन 1200 ग्राम कचरा निकलता है। शहरी क्षेत्र में करीब 12 हजार से अधिक घर है। घर से निकलने वाले कचरे में प्लास्टिक भी शामिल होता है। शहर के रंका मोड़ सहित अन्य चौक-चौराहों पर अधिसंख्य ठेला व खोमचा, किराना दुकानदार, फल दुकानदार सिंगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.