बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने क्षेत्र के गांव सूरजपुर जंगल में छापेमारी की। टीम को मौके पर जेसीबी मशीन और डंपर अवैध खनन में संलिप्त मिले। दोनों वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचा दिया गया। प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि खनन संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...