मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निगम क्षेत्र के विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी। वहीं वार्ड पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त आशीष कुमार भी उपस्थित थे। पानी की बर्बादी पर जतायी गयी चिंता: बैठक में शहर में धड़ल्ले से खुले वाशिंग पीट से हो रही पानी की बर्बाद पर गंभीर चिंता जतायी गयी। बैठक में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा गया कि शहरी क्षेत्र में वाशिंग पिट की भरमार है। जिनके द्वारा गाड़ी धोने के नाम पर पानी बर्बाद किया जा रहा है। एक ओर जहां जल संचय पर जोर दिया जा रहा है, वहीं वाशिंग पिट से पानी बर्बाद होने के साथ ही जलजमाव की भी समस्या हो रही है। इनकी कोई जा...