प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के चलते शहर के आमजनों में दहशत का माहौल है। लोगों को भय है कि कहीं उनकी गर्दन किसी चौराहे, फ्लाईओवर या बिजली के तारों पर लटक रहे चाइनीज मंझे की चपेट में न आ जाए। इन सब के बावजूद शहर में चाइनीज मंझा बेरोक टोक बिक रहा है। चाइनीज मंझे के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो चुके हैं। जबकि कई लोगों की गला गंभीर रूप से रेत जाने की वजह से जान चुकी है। कुछ साल पहले यमुना पुल पर मंझे की ही चपेट में आने से ही कीडगंज निवासी 38 वर्षीय तीरथ नाथ की मौत हो गई थी। अभी कुछ दिन पहले ही प्रीतम नगर निवासी संकल्प सहाय अल्लापुर स्थित एक अस्पताल में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। कुंदन गेस्ट हाउस के पास चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 51 टांके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.