लखीसराय, मई 27 -- कजरा, ए.सं.। बाजार में इन दिनों फलों का राजा कहलाने वाले आम की बिक्री बड़े जोरों पर है। बाजार में बिक रहा आम प्राकृतिक रूप से नहीं पका हुआ,बल्कि इसे विभिन्न रसायनिक पदार्थ के सहयोग से पकाया जा रहा है। आम पर लगे हुए हानिकारक रसायनिक पदार्थ का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कस्बे में फल विक्रेताओं से जब इस बारे में बात की तो माना कि यह आम सेहत के लिए अच्छे नहीं है। रसायनिक पदार्थ से पके हुए फलों को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि इनसे विभिन्न पेट संबंधित बीमारियों का अंदेशा रहता है। रसायनिक पदार्थ का उपयोग कर पकाए गए फलों से लीवर, किडनी व कैंसर जैसी बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। आम पकाने के लिए कैल्शियम कार्बन डाइऑक्साइड अन्य रासायनिक पदार्थ प्रयोग में लाए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.