नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- किआ इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर सोनेट ने शानदार सेल्स के साथ नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया। खास बात ये रही कि कंपनी के टॉप-3 मॉडल सोनेट, कैरेंस और सेल्टोस ने अपनी इस साल की सबसे शानदार सेल्स दर्ज की। इनकी दम पर कंपनी ने अपनी रिकॉर्ड सेल्स भी दर्ज की। बता दें कि कंपनी ने कुल 29,556 गाड़ियां बेचीं। किआ के पोर्टफोलियो में कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। चलिए आपको कंपनी का मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप दिखाते हैं। किआ इंडिया मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो सोनेट की अक्टूबर 2025 में 12,745 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में इसकी 9,699 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 3,046 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 31.41% की सालाना ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 43.12% रहा। कैर...